Home आवाज़ न्यूज़ *सर्वहित विकास फाउंडेशन की सराहनीय पहल: जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति...

*सर्वहित विकास फाउंडेशन की सराहनीय पहल: जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक*

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

शाहगंज, जौनपुर:
जनपद जौनपुर के शाहगंज अंतर्गत खरताबपुर (डेहरी) में सर्वहित विकास फाउंडेशन की ओर से गरीब और असहाय बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता विजय बहादुर तथा सहयोगी राम मूरत यादव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बच्चों को पढ़ाई-लिखाई का महत्व समझाया गया और उन्हें नियमित रूप से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर ने कहा कि शिक्षा ही समाज के प्रत्येक वर्ग के सशक्तिकरण का सबसे सशक्त माध्यम है। यदि साधनविहीन बच्चों को सही मार्गदर्शन और संसाधन मिले, तो वे भी आगे चलकर समाज व देश का नाम रोशन कर सकते हैं। मार्गदर्शन सत्र के उपरांत बच्चों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से उन्हें स्वादिष्ट लड्डू और मिठाइयां वितरित की गईं।
कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने समाज के समर्थ नागरिकों से अपील की कि इन जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को संवारने में आगे आकर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि संस्था के मोबाइल नंबर 9453137164 और उपलब्ध क्यूआर कोड के माध्यम से आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा सकता है, ताकि शिक्षा की इस मुहिम को और अधिक गति दी जा सके।


📰 मूल खबर यहां पढ़ें — aavaj.com

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News बे मौसम बारिश और हवाओं से खुटहन क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त, खेतों में बिछी धान की फसलें
Next articleउत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार अंगद के पैर की तरह है, इसे कोई हिला नहीं सकता: अमित शाह
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।