Home आवाज़ न्यूज़ कालपी बार संघ अध्यक्ष हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर...

कालपी बार संघ अध्यक्ष हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में लगी गोली, शव और हथियार बरामद

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

उत्तर प्रदेश के कालपी बार संघ के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार के सनसनीखेज अपहरण और हत्याकांड के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर ही अपहृत अधिवक्ता का शव और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार (आला-ए-कत्ल) बरामद किया है।

घटनाक्रम के अनुसार, पुलिस टीम जब गाड़ी की बरामदगी के लिए आरोपियों को लेकर कालपी थाना क्षेत्र के एक जंगल में पहुंची, तो वहां पहले से छिपाकर रखे गए हथियार से आरोपियों ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग कर दी। भागने के प्रयास में आरोपियों की तरफ से पुलिस पर दो राउंड फायर किए गए। इसके बाद पुलिस और बदमाशों के बीच सीधी मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए 6 राउंड गोलियां चलाईं। इस जवाबी फायरिंग में दो आरोपियों— आशीष विश्वकर्मा और सर्वेश शुक्ला के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल होकर गिर पड़े। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को दबोच लिया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

वहीं, मौके पर मौजूद उनके तीसरे साथी को भी पुलिस ने सुरक्षित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

The post कालपी बार संघ अध्यक्ष हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में लगी गोली, शव और हथियार बरामद appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleयमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: एक्सल टूटने से खड़ी पिकअप में दूसरे वाहन ने मारी टक्कर, बिहार के दो लोगों की मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।