Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर: मड़ियाहूं के टेकारडीह गांव में महिला से मारपीट और...

Jaunpur News जौनपुर: मड़ियाहूं के टेकारडीह गांव में महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी, तीन पर मुकदमा दर्ज

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

जौनपुर न्यूज | मड़ियाहूं – मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के टेकारडीह गांव में एक महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रभावती देवी, निवासी टेकारडीह, ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे अपने दरवाजे पर बैठी थीं, तभी गांव के ही चंद्रभूषण सिंह और उनकी पत्नी सुमन सिंह वहां आकर गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने विरोध किया, तो सत्य प्रकाश उर्फ जियालू भी मौके पर आ गए।

आरोप है कि तीनों ने मिलकर प्रभावती देवी की लात-घूंसों से पिटाई की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई:
प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपित चंद्रभूषण सिंह, सुमन सिंह व सत्य प्रकाश उर्फ जियालू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर: ट्रेन से हरियाणा की शराब बिहार ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार, जीआरपी की बड़ी कार्रवाई
Next articleJaunpur News जौनपुर: चंदवक गोमती पुल के पास कार खाई में पलटी, 5 घायल, 3 की हालत गंभीर
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।