Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर: चंदवक गोमती पुल के पास कार खाई में पलटी,...

Jaunpur News जौनपुर: चंदवक गोमती पुल के पास कार खाई में पलटी, 5 घायल, 3 की हालत गंभीर

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

जौनपुर: चंदवक गोमती पुल के पास कार खाई में पलटी, 5 घायल, 3 की हालत गंभीर

जौनपुर न्यूज | चंदवक – आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर स्थित चंदवक गोमती नदी पुल के पास बुधवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब कार वाराणसी से सिद्धार्थनगर जा रही थी। जैसे ही वाहन ने चंदवक पुल पार किया, मोड़ पर चालक संतुलन खो बैठा और कार खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

कार सवार यात्रियों की पहचान इस प्रकार है:

मोहित त्रिपाठी (24 वर्ष), पुत्र श्यामलाल

रवि शुक्ला (28 वर्ष), पुत्र दूधनाथ

गुरु प्रसाद (50 वर्ष), पुत्र नर भग्गल

दीपक (23 वर्ष)

धीरज (22 वर्ष)

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सीएचसी डोभी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार तीन घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर: मड़ियाहूं के टेकारडीह गांव में महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी, तीन पर मुकदमा दर्ज
Next articleJaunpur News जौनपुर: शाहगंज पुलिस ने झपट्टामारी के शातिर आरोपी को तमंचा व कारतूस के साथ दबोचा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।