जौनपुर न्यूज | जीआरपी शाहगंज – जौनपुर जंक्शन जीआरपी पुलिस को गुरुवार 8 मई 2025 को बड़ी सफलता हाथ लगी, जब शाहगंज जीआरपी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार गुप्ता और उनकी टीम ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, जीआरपी टीम ने ट्रेन संख्या 04652 जयनगर क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान 24 बोतल रॉयल स्टैग ब्रांड की शराब (750ml प्रति बोतल) बरामद की, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹17,000 बताई जा रही है। यह शराब हरियाणा से बिहार अवैध रूप से तस्करी की जा रही थी।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:
1. करनप्रीत पुत्र बलविंदर सिंह, निवासी ग्राम बहोरू, थाना चाटीविंड, जिला अमृतसर, पंजाब
2. विशाल सिंह पुत्र रवि सिंह
अभियुक्तों की तस्करी विधि: दोनों आरोपी हरियाणा से सस्ती शराब खरीदकर उसे बिहार ले जाकर ऊँचे दामों पर बेचने की योजना में थे।
बरामद सामग्री:
24 बोतल Royal Stag ब्रांड शराब (750ml)
कुल कीमत: ₹17,000 (अनुमानित)
गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी:
उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार गुप्ता (चौकी प्रभारी, जीआरपी शाहगंज)
हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार यादव
हेड कांस्टेबल विनोद कुमार यादव
उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद बहुगुणा
कांस्टेबल जनार्दन यादव (पोस्ट आरपीएफ शाहगंज)
पुलिस की कार्रवाई:
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया। जीआरपी थाना प्रभारी वीरेन्द्र कुमार सोनकर के निर्देशन में कार्रवाई की गई।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया


















