Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान...

Jaunpur News सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत:

0
🔊 खबर सुनें

 

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत:

 चकमुबारकपुर गांव में हुई थी घटना:

Aawaz News 

मछलीशहर।कोतवाली क्षेत्र के चकमुबारकपुर गांव के पास रायबरेली जौनपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की घायल हो गया।जिसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

    सिकरारा थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी सुजीत कुमार गौतम बुधवार की रात लगभग 9 बजे मोटरसाइकिल से मछलीशहर से वापस अपने घर बीबीपुर जा रहा था।हाई वे पर स्थित चक मुबारकपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क पर घायल होकर बेहोशी की हालत में पड़ा था। थोड़ी देर बाद उधर से जा रहे गांव के दो युवको ने देखा तो 112 नंबर पर सूचना देंने के बाद उसे मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए ।जहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया । 11:00 बजे रात्रि के करीब सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई ।उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। मृतक के माता-पिता पहले ही मर चुके हैं ।वह चार भाइयों में  दूसरे नंबर पर था ।अभी किसी की शादी नहीं हुई है। फिलहाल इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मामले में प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि मृतक के  परिजन आए हैं।उनकी तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।मामले की छानबीन शुरू है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News वित्तीय अनियमितता में होगी विधिक कार्यवाही: विजय यादव
Next articleJaunpur News जौनपुर जिलास्तरीय सतर्कता समिति की बैठक सम्पन्न
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।