Home जौनपुर Jaunpur News उत्तर प्रदेश में अगले सात दिन मौसम रहेगा शुष्क, 9...

Jaunpur News उत्तर प्रदेश में अगले सात दिन मौसम रहेगा शुष्क, 9 और 10 मई को आंधी-बारिश की संभावना

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

उत्तर प्रदेश में अगले सात दिन मौसम रहेगा शुष्क, 9 और 10 मई को आंधी-बारिश की संभावना

यह भी पढ़ें: Jaunpur News 3677 करोड़ की सड़क परियोजनाओं से उत्तर प्रदेश में कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार : नितिन गडकरी

लखनऊ, 9 मई 2025
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ द्वारा जारी दैनिक मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन संख्या 129/2025 के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 9 और 10 मई को पश्चिमी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं आंधी/पानी/ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

9 मई को चेतावनी जारी

  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश: कहीं-कहीं पर धूलभरी आंधी के साथ झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चल सकती हैं।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश: गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं (30-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है।

10 मई को भी बना रहेगा असर
दोनों क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

11 से 15 मई तक मौसम रहेगा साफ और शुष्क
बुलेटिन के अनुसार, 11 मई से 15 मई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

14 और 15 मई को लू की चेतावनी

  • पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हीटवेव (लू) चलने की संभावना है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग की सलाह
जनसामान्य को तेज हवाओं और संभावित बारिश को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। किसानों को भी मौसम को ध्यान में रखते हुए फसलों की देखभाल की चेतावनी दी गई है।

संपर्क: अधिक जानकारी के लिए mclucknow@gmail.com या 0522-2436283 पर संपर्क करें।


विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleAawaz News funding
Next articleJaunpur News नि:शुल्क कोचिंग योजना: अभ्युदय योजना के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 20 मई तक करें आवेदन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।