Home जौनपुर Jaunpur News टूरिस्ट बस की चपेट में आने से बाइक सवार की...

Jaunpur News टूरिस्ट बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

0
🔊 खबर सुनें

 जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के धनिया मऊ हाईवे पर मिनी टूरिस्ट बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि उसका दूसरा साथी घायल हो गया है। इसी थाना क्षेत्र के बड़ेरी गांव निवासी रघुदीन गौतम का 16 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार गौतम सोमवार की शाम लगभग 7 बजे अपने एक मित्र के साथ बाइक से जा रहा था कि तेज रफ्तार से आ रही एक मिनी टूरिस्ट बस की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके साथ घायल हुए दूसरे साथी को मरहम पट्टी के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाली मिनी बस को चालक समेत पकड़ लिया

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleJaunpur News दो ट्रकों की भिड़ंत में खलासी की मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
Next articleShahganj News अधिवक्ता अधिनियम में संशोधन के विरोध में न्यायिक कार्य से अधिवक्ता रहे विरत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।