यह भी पढ़ें: Jaunpur News जौनपुर: राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने खम्हौरा गांव में नवनिर्मित पंचायत भवन का किया लोकार्पण
बदलापुर/जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के राउतपुर, रामनगर में भगवान गुह्यराज निषाद स्मृति द्वार का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद और बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने द्वार का उद्घाटन किया।
समारोह में जुटे कई गणमान्य लोग
इस कार्यक्रम में निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अमरजीत केवट, गंगा प्रसाद सिंह, संतोष सिंह, मृगेंद्र सिंह शिवबाबा, अवधेश यादव, शनि शुक्ला, सिद्धार्थ सिंह, सिकंदर मौर्य, अमित चौहान बबलू, बलबीर गौड़, संदीप पाठक, लवकुश सिंह, अमित मिश्र, अशोक मौर्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
भगवान गुह्यराज निषाद की विरासत को सम्मान
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भगवान गुह्यराज निषाद की वीरता, संघर्ष और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि “यह द्वार निषाद समाज की अस्मिता और गौरव का प्रतीक बनेगा। सरकार समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।”


















