Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का...

Jaunpur News जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

0
🔊 खबर सुनें

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा और रख-रखाव व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा, अभिलेखों के संधारण तथा सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप वीवीपैट मशीनों का सुरक्षित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में स्थापित सुरक्षा उपकरणों की भी जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

— आवाज़ न्यूज़

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleराजकीय मेडिकल कॉलेज जौनपुर में उमड़ा मरीजों का जन सैलाब
Next article14 गौसेवकों को उम्रकैद का मामला पकड़ रहा तूल,
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।