रानी की सराय, आजमगढ़। एसएससी जीडी भर्ती में चयन कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को रानी की सराय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी दस्तावेज तैयार कर कम मेरिट वाले क्षेत्रों में भर्ती कराने का लालच देकर युवाओं से मोटी रकम वसूलता था।
पुलिस के अनुसार 20 मई 2026 को अंधौरी निवासी पंकज यादव ने थाना रानी की सराय में शिकायत दर्ज कराई थी कि नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की गई है। मामले की जांच के दौरान कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आए।
विवेचना और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 22 जून 2026 को बेलइसा बाजार के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुन्ना पासवान (36 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय प्रभूनाथ पासवान, निवासी दुर्जनपुर, थाना रेवती, जनपद बलिया के रूप में हुई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर एसएससी जीडी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को निशाना बनाता था। गिरोह फर्जी निवास प्रमाण पत्र और चरित्र प्रमाण पत्र तैयार कर भर्ती प्रक्रिया में मदद का झूठा भरोसा देता था। कम मेरिट वाले क्षेत्रों में चयन कराने का लालच देकर अभ्यर्थियों से अवैध वसूली की जाती थी।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आजमगढ़ में पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और गिरोह के नेटवर्क की जांच की जा रही है।
पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि किसी भी भर्ती प्रक्रिया में दलालों या बिचौलियों के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
















