Home पूर्वांचल Azamgarh news: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का समाज के लोगों ने वादा...

Azamgarh news: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का समाज के लोगों ने वादा याद दिला किया विरोध

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

यह भी पढ़ें: Azamgarh News फर्जी लड़की बनकर लोगों को जाल में फंसाता था युवक, आजमगढ़ में साइबर सेल ने कि…

निषादराज की मूर्ति लगाने में विलंब पर हुआ हंगामा, पुलिस ने 05 को हिरासत में लिया

आजमगढ़: प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री संजय निषाद का बुधवार को नेहरू हाल में आगमन हुआ। अभी कार्यक्रम शुरू होता उससे पहले ही मंत्री के पहुंचते ही उनके समाज के लोगों ने उनका विरोध शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने विरोध कर रहे पांच लोगों को हिरासत में लिया और कोतवाली ले गई। विरोध करने वालों के अनुसार केबिनेट मंत्री संजय निषाद ने जनपद के लोगों से वादा किया था कि वह निषादराज की प्रतिमा को लगवाएंगे। सालों बीतने के बाद भी उनकी प्रतिमा स्थापित नहीं की गई। इस बात को लोगों में गुस्सा देखने को मिला। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि सालों से निषादराज की प्रतिमा धूल फांक रही है। अब तक उनकी स्थापना नहीं कराई गई। जबकि इन्होंने उसे स्थापित कराने का वादा किया था। मंत्री को उनका वादा याद दिलाने के लिए आज हमें यह कदम उठाना पड़ा है। लोगों के विरोध के चलते कार्यक्रम स्थल पर अजीब सी स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर मौजूद नगर कोतवाली पुलिस विरोध कर रहे पांच लोगों को हिरासत में ले ली। सभी को नगर कोतवाली ले जाया गया। तब जाकर नेहरू हाल में कार्यक्रम शुरू हो सका। विरोध कर रहे लोगों ने संजय निषाद, मड़या वार्ड के पूर्व सभासद मुखराम निषाद, किशन निषाद आदि शामिल रहे। निषाद समाज के लोगों के विरोध को लेकर मंत्री संजय निषाद ने कहा कि सबसे बड़ा दोषी तो वह है जिसकी सरकार में निषादराज जी की प्रतिमा नहीं लगाई गई, जिससे समाज के लोगों को गुस्सा आया और सरकार को हटा दिया। कहा कि इस मामले में हम मूर्ति लगाए जाने का कागजात लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे और मूर्ति लगाए जाने की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleAzamgarh News: लूट की 03 घटनाओं का खुलासा, अन्तर्जनपदीय लुटेरा गिरफ्तार
Next articleAzamgarh News: वृक्षारोपण हेतु सभी विभाग तत्काल स्थल चयन व गढ्ढों की खुदाई करायें: मण्डलायुक्त
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।