Home पूर्वांचल Azamgarh News : डाक्टर ने आपरेशन कर बच्चे के सीने से निकाला...

Azamgarh News : डाक्टर ने आपरेशन कर बच्चे के सीने से निकाला पेंसिल का टुकड़ा

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

खेलते समय गिरा तो सीने में जा घुसा पेंसिल का टुकड़ा,लीवर तक जा पहुंचा था

 डा० मनीष त्रिपाठी ने किया सफल ऑपरेशन

आजमगढ़: 10 साल का बच्चा खेलते हुए गिरा। उसके सीने के निचले हिस्से में सूजन आ गई। एक थोड़ा सा आधा सेंटीमीटर का कट था।इमरजेंसी में कट का स्कैन कराया गया गया तो पता चला की एक कोई टुकड़ा है जो लिवर में भी टच कर रहा है। डा. मनीष त्रिपाठी ने तुरंत बच्चे का ऑपरेशन किया। फिर जो वस्तु निकली वह एक पेंसिल का छोटा हिस्सा था। ठीक होने पर बच्चे ने बताया कि शर्ट की पाकेट में एक पेंसिल रखा था, जो गिरने पर सीने में घुस गई। डाक्टर ने बताया कि सीने के चार से पांच सेमी के पास पेंसिल घुसी और खिसक कर नीचे लगभग आठ सेमी तक आ गयी और लिवर को टच कर रही थी। अगर पेंसिल बड़ी होती या थोड़ी और अंदर घुसती तो बच्चे की जान जा सकती थी।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleAzamgarh News : डीएम ने चालकों व परिचालकों के स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण शिविर का शुभारंभ किया
Next articleगोंडा में पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, एसओ की बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।