गोंडा में सोमवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को ढेर कर दिया गया। इस दौरान बदमाश की गोली थानाध्यक्ष (एसओ) की बुलेटप्रूफ जैकेट से टकराई, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई। मृत बदमाश की पहचान सोनू उर्फ भुर्रे, निवासी कादीपुर, करनैलगंज के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ 48 से अधिक मुकदमे दर्ज थे।

मुठभेड़ उमरी बेगमगंज क्षेत्र के सोनौली गांव के पास हुई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने बताया कि 24 अप्रैल को उमरी के डिक्सिर गांव में चोरी के दौरान हत्या के मामले में सोनू की तलाश थी। सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली कि वह सोनौली गांव के आसपास छिपा है। इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की।
पुलिस को देखते ही सोनू ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली एसओ की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी, जिससे वे सुरक्षित बच गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सोनू को गोली लगी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सोनू उर्फ भुर्रे के खिलाफ हत्या, चोरी, और अन्य अपराधों से संबंधित 48 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।
The post गोंडा में पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, एसओ की बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया













