Home पूर्वांचल Azamgarh News आजमगढ़: भारतीय सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा,शामिल हुए...

Azamgarh News आजमगढ़: भारतीय सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा,शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

0
🔊 खबर सुनें

सेना ने आपरेशन सिंन्दूर के माध्यम से पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ाया – भूपेंद्र सिंह चौधरी

आजमगढ़ : जनपद वासियों और सामाजिक संगठनों द्वारा भारतीय सेना की शौर्यता के सम्मान में, शाहिद कुंवर सिंह उद्यान से, गांधी तिराहा, रैदोपुर त्रिमूर्ति तिराहा, कलेक्ट्रेट चौराहा, पं दीनदयाल उपाध्याय चौराहा, अग्रसेन चौराहा, होते हुए मेहता पार्क तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन सम्पन्न हुआ। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि हमारी सेना ने आपरेशन सिंन्दूर के माध्यम से पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ाया है। पहलगाम में पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हमारे 26 नागरिकों की निर्मम हत्या कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने संकल्प लिया कि हमारी सेना पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों के खिलाफ ऐसी कार्यवाही करेगी जो नजीर बनेगी। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमारी सेना ने 6 मई की रात पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों के खिलाफ जिस प्रकार की कार्रवाई की है उससे एक-एक भारतीय का सीना चौड़ा हुआ है। इस तरह की कार्यवाही दुनिया के कुछ चुनिन्दा देश ही कर पाते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमारी सेना ने जो कार्यवाही की है उसका लोहा आज पूरी दुनिया मान रही है। हमारी सेना ने पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों के खिलाफ जो कार्यवाही की है उसके लिए हम सब अपनी सेना के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बडी सैन्य कार्रवाई के बाद स्पष्ट संदेश दिया कि अब पाकिस्तान से सिर्फ आतंकवाद और पीओके पर ही बात होगी। प्रधानमंत्री के संदेश में 140 करोड़ भारतीयों की प्रतिबद्धता निहित है। आज मोदी जी के नेतृत्व में देश समृद्धशाली और शक्तिशाली होने के साथ ही विकसित भारत के रूप में तेजी से उभर रहा है। जिसमें प्रत्येक भारतीय की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता पर है। ऑपरेशन सिन्दूर देश की बहन, बेटियों के सम्मान तथा सुरक्षा का संकल्प है तथा तिरंगा यात्रा उस संकल्प को पूर्ण करने वाली भारतीय सेना का देशवासियों की ओर से अभिनंदन है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने नेहरू हाल में आयोजित पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान कार्यशाला को संबोधित किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह वर्ष पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती वर्ष है। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ तक अनेकों मंदिरों का जीर्णाेद्धार कराया। रानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 में महाराष्ट्र के चौड़ी गांव में हुआ था। लोकमाता अहिल्याबाई जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान 21 मई से 31 मई तक चलेगा। जिसको लेकर राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर की बैठक हो चुकी हैं। आजमगढ़ जिले की बैठक आज हो रही है। 21 मई से 31 मई 2025 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होना है। जिसमें जिला गोष्ठी ,महिला सशक्तिकरण के लिए पदयात्रा ,नदी घाटों पर स्वच्छता का कार्यक्रम, ब्लॉक स्तर पर तथा जिला पंचायत स्तर पर कार्यक्रम करना है। जिला केंद्रों पर लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन करना है।
भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि दूरदर्शिता साहस, न्यायप्रियता तथा सामाजिक सुधारों ने अहिल्या बाई को लोकमाता बना दिया। उनके अंदर प्रशासनिक कौशल था। जिसके कारण उसके राज्य में सामाजिक, आर्थिक उन्नति होती रही। वह आज भी प्रेरणास्रोत और उनका जीवन हमें न्याय धर्म और सामाजिक सुधारों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित करता है। हम उनसे प्रेरणा लेकर समाज में पहुंचेंगे और नारी सशक्तिकरण तथा राष्ट्र के धार्मिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक उत्कर्ष को जीवन का लक्ष्य बनाकर काम करने वाली महारानी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचायेंगे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव कुमार सिंह नरेन्द्र सिंह, रामाधीन सिंह,, जिला प्रभारी अशोक सिंह,,पूर्व सांसद डा संतोष सिंह,अखिलेश मिश्रा गुड्डू, जयनाथ सिंह, श्रीकृष्ण पाल,देवेंद्र सिंह, प्रेम प्रकाश राय, सतेन्द्र राय, राम दर्शन यादव,अरविंद जायसवाल,कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा , घनश्याम पटेल, हरेंद्र सिंह,वन्दना सिंह, मंजू सरोज, हरिवंश मिश्रा, ऋषिकांत राय, सचिदानंद सिंह,विभा बर्नवाल, निखिल राय, सौदागर भारती बबिता जसरासरिया , अवनीश मिश्रा,आनन्द सिंह, सुजीत सिंह, उषा आर्या, बहादुर चौबे, मनीष मिश्रा पिन्टू, रामपाल सिंह, विनय गुप्ता, मृगांक शेखर सिन्हा, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, धर्मेंद्र सिंह, योगेन्द्र यादव, शोभित श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, धर्मवीर चौहान, संतोष चौहान मुन्सी निषाद अभिषेक गुप्ता गोलू, नीरज सिंह,सूरज सोनकर अजय मौर्या, हजारों की संख्या में आम जन मौजूद रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews

रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews

📅 11 Sep 2026 शेयर
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews

जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews

📅 11 Sep 2026 शेयर
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews

ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews

📅 09 Sep 2026 शेयर
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद

Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद

📅 08 Sep 2026 शेयर
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |

खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |

📅 07 Sep 2026 शेयर
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews

खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews

📅 01 Sep 2026 शेयर
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

📅 10 Aug 2026 शेयर
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

📅 15 Jul 2026 शेयर
14 July 2026

14 July 2026

📅 14 Jul 2026 शेयर
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

📅 14 Jul 2026 शेयर
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

📅 13 Jul 2026 शेयर
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

📅 28 Jun 2026 शेयर
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

📅 06 Jun 2026 शेयर
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

📅 05 Jun 2026 शेयर
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

📅 25 May 2026 शेयर
🔍 कोई वीडियो नहीं मिला।

Previous articleAzamgarh News आजमगढ़: डीएम और एसपी ने गौआश्रय स्थल सेठवल का निरीक्षण किया
Next articleAzamgarh News : एसडीएम सदर सुनील कुमार धनवंता होंगे अब निजामाबाद के एसडीएम
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।