Home पूर्वांचल Azamgarh News आजमगढ़: पैमाइश का पत्थर उखाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करें...

Azamgarh News आजमगढ़: पैमाइश का पत्थर उखाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करें – डीएम

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

डीएम, एसपी ने तहसील निजामाबाद में सुनी जनसमस्याएं 

आजमगढ़ 17 मई– जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार-।। एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना की अध्यक्षता में तहसील निजामागाद के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कुल 110 मामले आये, जिसमे से 03 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष 107 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। प्राप्त मामलों में राजस्व विभाग के 78, पुलिस के 16, विकास के 09 एवं अन्य के 07 मामले शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने सबसे अधिक राजस्व, पुलिस, विद्युत एवं अन्य समस्याओं की शिकायतों वाले ग्रामों में संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर निरीक्षण करने एवं शिकायतकर्ता की उपस्थिति में उसको संतुष्ट करते हुए गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की पैमाइश के बाद पत्थर गाड़ने पर यदि किसी के द्वारा पत्थर उखाड़ा जाता है तो सरकारी काम में बाधा डालने एवं बाधित करने वाले के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति दबंग प्रवृत्ति का है, तो उसके विरुद्ध भूमिया एक्ट, गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही करें तथा यदि वह शस्त्र लाइसेंस धारी है तो उसका लाइसेंस भी निरस्त किया जाये। उन्होंने कहा कि यदि किसी मामले में कोर्ट से स्टे है तो उसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी जमीनों पर बड़े अवैध अतिक्रमणों को हटाया जाए। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शिता से एवं निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित करायें। जिलाधिकारी ने आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत को खम्बों/तारों के आसपास की झाड़ियां की सफाई कराने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने कहा कि पुलिस विभाग के अधिकारी एवं राजस्व विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पैमाइश के बाद पत्थर उखाड़ने पर संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए पाबंद करें। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण करने वाले की हैसियत देखते हुए कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री परीक्षित खटाना, सीएमओ डॉ0 अशोक कुमार, उप जिलाधिकारी निजामाबाद, तहसीलदार निजामाबाद एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Azamgarh News आजमगढ़: डीएम और एसपी ने गौआश्रय स्थल सेठवल का निरीक्षण किया

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleAzamgarh News आजमगढ़: मऊ डिपो की अनियंत्रत बस पलटी, महिला की मौत, कई घायल
Next articleAzamgarh News आजमगढ़: डीएम और एसपी ने गौआश्रय स्थल सेठवल का निरीक्षण किया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।