Home पूर्वांचल Azamgarh news : गाड़ी लड़ने के विवाद के बाद महिला की गोली...

Azamgarh news : गाड़ी लड़ने के विवाद के बाद महिला की गोली मारकर हत्या

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

दामाद से झगड़ा होने पर बीच बचाव करने गई थी महिला

अतरौलिया के नाउपुर गांव की घटना,एसपी ग्रामीण मौके पर पहुंचे

आजमगढ़ : जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के नाउपुर गांव में अपनी ससुराल आए दामाद की गाड़ी की टक्कर के बाद हुए विवाद में पहुंची महिला रमावती 56 की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन के साथ बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस को जानकारी मिली कि यह पूरा विवाद पुरानी रंजिश और गाड़ी में टक्कर को लेकर हुआ था। जिसके बाद शिवकेतु सिंह और भगवान सिंह ने महिला को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां महिला की मौत हो गई। वही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन भी कर दिया गया है।
इस बारे में मृतका रामादेवी 55 के बेटे कृष्ण ने बताया कि मेरे जीजा संजू जिनकी बाजार से आ रहे थे। जीजा की गाड़ी लड़ गई थी। जिसके बाद मामले की जानकारी मिलने पर मेरी मां वहां गई। जहां पर विरोधियों ने मारपीट के साथ मां को गोली मार दी। इस बारे में जिले एसएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है। इसके साथ ही घटना में शामिल आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इसके साथ ही डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Jaunpur News गुलाब पाल की गोली मारकर हत्या , हिस्ट्रीशीटर था मृतक

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleAzamgarh News : ताल सलोने को रामसर क्षेत्र घोषित करने के लिए विद्यार्थी लिखेंगे पत्र – समीर प्रकृति संग्रहालय
Next articleJaunpur News बदलापुर: मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।