गन्ने की फसल में आग लगाने का लगाया था आरोप, बहू ने दर्ज कराया मुकदमा
आजमगढ़। जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के करमैनी गांव में गांव के ही कुछ लोगों द्वारा एक बुजुर्ग पर गन्ने की फसल जलाने का झूठा आरोप लगाकर धमकाने और गाली-गलौज करने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना में संदिग्ध हाल में बुजुर्ग की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुष्पा देवी, पत्नी सुबाष, निवासी करमैनी, ने बिलरियागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 7 मई 2025 को गांव के कुछ लोगों ने उनके ससुर सेवक पुत्र छोटकुन पर गन्ने की फसल जलाने का झूठा आरोप लगाया। आरोपियों ने सेवक से 1.5 लाख रुपये मुआवजे की मांग की और दोपहर करीब 12:30 बजे उन्हें अपने साथ ले गए। एक घंटे बाद सेवक को घर छोड़ा गया, लेकिन वे डरे-सहमे थे। सेवक ने बताया कि उन लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की, और जातिसूचक व अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया और धमकी दी कि यदि उन्होंने गन्ना जलाने की बात नहीं कबूली तो उनकी हत्या कर दी जाएगी।
शाम करीब 5 बजे उक्त आरोपी दोबारा आए और सेवक को एक फार्म पर ले गए। वहां जबरदस्ती धमकाते हुए जले हुए खेत की जिम्मेदारी लेने के लिए दबाव बनाया और गालियां दीं। इसी दौरान सेवक की मृत्यु हो गई। पुष्पा देवी ने थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे से उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है, और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |



















