आजमगढ़, 5 मई 2025।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तहबरपुर थाना क्षेत्र के रुद्रमनपुर गांव में शिकायत मिलने पर पुलिस ने एक घर में सत्संग के बहाने धर्म परिवर्तन की गतिविधियों को अंजाम देते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से धार्मिक पुस्तकें, रजिस्टर और कागज़ की पर्चियाँ भी बरामद की हैं।
क्या है पूरा मामला?
शिकायतकर्ता व उसके पुत्र अशोक यादव ने पुलिस को बताया कि कुछ लोग गांव के 15-20 महिला-पुरुषों को नौकरी और पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे। आरोप है कि विशेष धर्म के अराध्य को अपमानित कर लोगों को गुमराह किया जा रहा था। जब उन्होंने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी और पैसों का प्रलोभन दिया गया।
पंजीकृत अभियुक्त:
1. संतोष प्रजापति पुत्र फिरतू
2. अरविन्द पुत्र फिरतू — (निवासीगण ग्राम रुद्रमनपुर, थाना तहबरपुर)
3. पप्पू पासवान पुत्र स्व. सुग्रीव — (ग्राम करखिया रूस्तम सराय, थाना रौनापार)
4. कमलेश पुत्र जिताराम — (ग्राम रामपुर अबुसईद, थाना निजामाबाद)
इन सभी के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 व धारा 351(3) भा.दं.सं. 2023 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी और बरामदगी:
04 मई 2025 को उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संतोष प्रजापति के घर पर छापेमारी की, जहाँ सत्संग के नाम पर धर्म परिवर्तन का प्रयास किया जा रहा था। मौके पर लगभग 15-20 लोग मौजूद थे, जिनमें महिलाएं व पुरुष शामिल थे। चार व्यक्तियों को धार्मिक कागज़ात, पुस्तकों और रजिस्टरों के साथ हिरासत में लिया गया।
न्यायिक कार्रवाई:
गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

















