शरीर पर थे चोट के निशान,पुलिस की चार टीमें लगाई गई
कप्तानगंज थाना क्षेत्र की घटना, बहु भोज में शामिल होने गया था युवक
आजमगढ़: जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव के रहने वाले एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव के रहने वाले युवक फहद 18 कल गांव में ही आयोजित बहु भोज की दावत में शामिल होने गया था पर देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। इसके बाद देर रात से ही परिजन तलाश में जुट गए। शुक्रवार को दोपहर एक युवक की डेड बॉडी एक ईंट भट्ठे के पास मिली जिसकी पहचान फहद के रूप में हुई। युवक के गले और पेट पर चोट के निशान हैं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही इस घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद जिले के एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक बहुभोज में शामिल होने के लिए निकला था। पर नहीं लौटा। आज दोपहर की वक्त की डेड बॉडी मिली जिसके बाद घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि घटना की खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही इस घटना का खुलासा कर जो भी लोग इस घटना में शामिल होंगे उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
















