Home जौनपुर Jaunpur News महिला ने लगाया आरोप छेड़खानी करने वालों को बचा रही...

Jaunpur News महिला ने लगाया आरोप छेड़खानी करने वालों को बचा रही है पुलिस

0
🔊 खबर सुनें

 

शाहगंज जौनपुर 

शाहगंज तहसील क्षेत्र के एक महिला ने न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ के दरवाजे पर दस्तक दी। पीड़िता कविता के अनुसार 23 जनवरी की सुबह करीब 10:30 बजे विवेक सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह नामक व्यक्ति अपने एक साथी के साथ उनके घर के सामने व घर में घुस आया और अश्लील  हरकतें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और इसकी सूचना तत्काल 112 नंबर पुलिस पर दिया तो पुलिस आने पर उपरोक्त लोग भागते समय अपने रौब दिखाते हुए काहे की अगर प्रार्थना पत्र दोगी या मेरे बीच में कहीं बोलोगी तो तुम्हें जान से मानने की धमकी दी। घटना की गंभीरता इस बात से समझी जा सकती है कि 28 जनवरी को आरोपी फिर से पीड़िता के घर पहुंचा और गाली गलौज करते हुए धमकियां दी। पीड़िता का आरोप है कि थाना कोतवाली के कुछ पुलिसकर्मी आरोपी से मिले हैं और आरोपी का मदद कर रहे हैं और उसे  समझौते करने के लिए दबाव बना रहे हैं यहां तक की इस संबंध में कुछ पुलिसकर्मी ने पीड़िता से फोन का ओटीपी भी मांगा।

पीड़िता ने बताया कि उसने पहली घटना के बाद पुलिस को सूचना दी थी लेकिन अब तक आरोपी मौके से ना ही गिरफ्तार हुआ और ना ही मुकदमा दर्ज हुआ बल्कि आरोपी थाने पर आता जाता है इसलिए थाना शाहगंज आरोपी के ऊपर मुकदमा दर्ज नहीं कर रहा है उसने 24 जनवरी और 31 जनवरी को भी पुलिस अधीक्षक जौनपुर  को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई अब बुधवार को एक बार फिर से एसपी को शिकायती पत्र शौप कर मेडिकल जांच करने और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का मांग किया और यह भी आरोप लगाया कि अगर हमें कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार आरोपी विवेक सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह ही होंगे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News सतर्कता ही साइबर क्राइम से बचाव: सीओ सदर देवेश सिंह
Next articleJaunpur News डाक विभाग की सुस्त रफ्तार से लोग परेशान, रजिस्ट्री सेवा दो दिनों से ठप
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।