Home जौनपुर Jaunpur News जंघई स्टेशन पर वृद्ध ने काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के सामने...

Jaunpur News जंघई स्टेशन पर वृद्ध ने काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के सामने कूदकर की आत्महत्या

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

जंघई (भदोही): वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल मार्ग पर स्थित जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक 70 वर्षीय वृद्ध ने काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना दोपहर करीब 4:45 बजे प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वृद्ध काफी देर से प्लेटफॉर्म पर टहल रहा था। ट्रेन के आते ही वह इंजन और बोगी के बीच में कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ने ट्रेन रोक दी और स्टेशन मास्टर को सूचित किया।

सूचना मिलते ही आरपीएफ सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार, नरेंद्र कुमार सिंह और जीआरपी चौकी प्रभारी प्रमोद यादव मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसने धोती-कुर्ता पहन रखा था।

जीआरपी चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। पहचान नहीं होने पर शव को 72 घंटे मर्चरी में रखा जाएगा।

इस घटना के कारण काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस लगभग 20 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News 7 फरवरी को शिक्षकों का प्रदेशव्यापी धरना, अपार आईडी और तदर्थ शिक्षकों के वेतन रोके जाने का विरोध
Next articleJaunpur News वसंत पंचमी स्नान पर श्रद्धालुओं की संख्या में भारी कमी, अफवाहों से सहमे लोग
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।