Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर में चोरो ने अष्टधातु की मूर्ति पर किया हाथ...

Jaunpur News जौनपुर में चोरो ने अष्टधातु की मूर्ति पर किया हाथ साफ

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

Aawaz News 

यह भी पढ़ें: Jaunpur News जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, जौनपुर में अधिकारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला

जौनपुर। जनपद के जफराबाद थाना क्षेत्र स्थित जमैथा गांव के प्राचीन ठाकुरबाड़ी मंदिर से बीती रात चोरों ने भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के अष्टधातु की करोड़ो रूपए मूल्य की मूर्तियां चोरी कर ली है। चोरी की इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

मिली खबर के अनुसार गुरुवार की सुबह जब मंदिर पहुंचे एक युवक ने मूर्तियों को गायब पाया, तो उसने तुरंत पुजारी और ग्रामीणों को सूचना दी। देखते ही देखते गांव के लोग मंदिर पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों के अनुसार,यह मंदिर आदिगंगा गोमती के तट पर स्थित है और जमदग्नि ऋषि की तपोस्थली के रूप में प्रसिद्ध है। इस मंदिर का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। प्रधान अमरसेन यादव ने बताया कि मंदिर काफी जर्जर अवस्था में था। 1995 में भी यहां से मूर्तियां चोरी हुई थीं, लेकिन बाद में गांव के ही एक खेत से बरामद हो गई थीं।

बता दे हाल ही में गांव के लोगों ने चंदा इकट्ठा कर मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया था और मजबूत दरवाजे भी लगवाए थे। दस दिन पहले ही दिवाकर तिवारी को पुजारी नियुक्त किया गया था, जो मंदिर के पास ही स्थित एक कमरे में सो रहे थे। चोर रात में गेट का ताला तोड़कर मूर्तियों को चोर उखाड़ ले गए।

सुबह गांव का एक युवक मंदिर पर पहुंचा। वहां पर मंदिर से मूर्तियां गायब देख कर पुजारी को जगाया। उसके बाद बस्ती के लोग मंदिर पर आ गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दिया। इस विषय पर थानाप्रभारी जफराबाद जयप्रकाश यादव मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ देने के लिए किसान कार्ड के लिए हर गांव में लगेंगे शिविर
Next articleJaunpur News जौनपुर:फिर सज गई शाही पुल की गुमटियों पर दुकाने अतिक्रमण से दिन भर लोग रहते हैं जाम की वजह से हलकान
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।