Aawaz News
जौनपुर। जनपद के जफराबाद थाना क्षेत्र स्थित जमैथा गांव के प्राचीन ठाकुरबाड़ी मंदिर से बीती रात चोरों ने भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के अष्टधातु की करोड़ो रूपए मूल्य की मूर्तियां चोरी कर ली है। चोरी की इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
मिली खबर के अनुसार गुरुवार की सुबह जब मंदिर पहुंचे एक युवक ने मूर्तियों को गायब पाया, तो उसने तुरंत पुजारी और ग्रामीणों को सूचना दी। देखते ही देखते गांव के लोग मंदिर पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों के अनुसार,यह मंदिर आदिगंगा गोमती के तट पर स्थित है और जमदग्नि ऋषि की तपोस्थली के रूप में प्रसिद्ध है। इस मंदिर का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। प्रधान अमरसेन यादव ने बताया कि मंदिर काफी जर्जर अवस्था में था। 1995 में भी यहां से मूर्तियां चोरी हुई थीं, लेकिन बाद में गांव के ही एक खेत से बरामद हो गई थीं।
बता दे हाल ही में गांव के लोगों ने चंदा इकट्ठा कर मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया था और मजबूत दरवाजे भी लगवाए थे। दस दिन पहले ही दिवाकर तिवारी को पुजारी नियुक्त किया गया था, जो मंदिर के पास ही स्थित एक कमरे में सो रहे थे। चोर रात में गेट का ताला तोड़कर मूर्तियों को चोर उखाड़ ले गए।
सुबह गांव का एक युवक मंदिर पर पहुंचा। वहां पर मंदिर से मूर्तियां गायब देख कर पुजारी को जगाया। उसके बाद बस्ती के लोग मंदिर पर आ गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दिया। इस विषय पर थानाप्रभारी जफराबाद जयप्रकाश यादव मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया


















