जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के महिमापुर में सोमवार रात पारिवारिक विवाद के बाद एक अधेड़ की मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें कमरे में फंदे के सहारे पाया। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी रेहटी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान आजमगढ़ जिले के गोसाईं क्षेत्र निवासी 52 वर्षीय राजू ठठेरा के रूप में हुई है। बताया गया कि शादी के बाद से राजू अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपनी ससुराल महिमापुर में रह रहे थे।
परिजनों के अनुसार, सोमवार रात राजू का किसी बात को लेकर बेटे से विवाद हो गया था। आरोप है कि शराब के नशे में दोनों के बीच मारपीट भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पिता-पुत्र को थाने ले गई थी। वहां समझाने-बुझाने के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।
इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य नीचे सो गए, जबकि राजू ऊपर कमरे में चले गए। भोर में परिजनों ने उन्हें कमरे में देखा और तत्काल नीचे उतारकर सीएचसी रेहटी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया














