जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने सोमवार देर रात जनपद मुख्यालय के प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सड़कों की स्थिति और नगरीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम के अचानक देर रात निरीक्षण पर संबंधित विभागों में भी हलचल रही।
जिलाधिकारी ने सद्भावना पुल से निरीक्षण की शुरुआत की। इसके बाद शाही किला, अटाला मस्जिद, जिला अस्पताल, जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन, शकरमंडी, मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज, कोतवाली क्षेत्र, सिपाह, कलेक्ट्रेट, लाइन बाजार और डाक बंगला लाइन बाजार सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों और मार्गों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने सड़कों पर मौजूद गड्ढों, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी सहित अन्य नगरीय व्यवस्थाओं को मौके पर देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार कराने के निर्देश देते हुए आमजन की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को प्राथमिकता देने को कहा।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, जल निगम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर, पीडब्ल्यूडी एवं नगर पालिका के अवर अभियंता सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया














