Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, निष्पक्ष...

Jaunpur News पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, निष्पक्ष व नकलविहीन परीक्षा के दिए निर्देश

🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

नागेंद्र माली (आवाज न्यूज़)
जौनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने सोमवार को टी.डी. इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रवेश प्रक्रिया का गहन जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और शुचिता के साथ संपन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए।
पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्र एवं उसके आसपास सतत निगरानी बनाए रखें। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने पर विशेष ध्यान दें, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त उप जिलाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Jaunpur News कोचिंग संस्थानों पर डीएम का औचक निरीक्षण, सुरक्षा खामियों पर नोटिस के निर्देश

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleदेहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में प्रगति पोर्टल के जरिए राज्य की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक ली
Next articleबदलापुर गर्भवती महिला व अजन्मे शिशु की मौत पर बढ़ा हंगामा, डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम, सीओ, तहसीलदार व थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here