सरायमोहिउद्दीनपुर जौनपुर क्षेत्र में आयोजित पद्मश्री डॉ. रतनप्पा कुम्भार प्रजापति की जयंती समारोह के अवसर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला। प्रजापति समाज और विनोद कुमार प्रजापति (पूर्व प्रत्याशी) के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में संजय सिंह ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार देश के संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आप सांसद ने स्वतंत्रता संग्राम और संविधान निर्माण में डॉ. रतनप्पा कुम्भार के ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. कुम्भार भारतीय संविधान के अंतिम प्रारूप पर हस्ताक्षर करने वाले महान नायकों में से एक थे, लेकिन वर्तमान सत्ताधारी दल पिछड़े, दलित और वंचित समाज के महापुरुषों के सम्मान से घबराता है। संजय सिंह ने दावा किया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा पहले से तय स्थान पर कार्यक्रम की अनुमति न देकर अड़ंगा लगाने का प्रयास किया गया, जिससे आयोजकों को अंतिम समय में स्थल बदलना पड़ा।कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की कानून-व्यवस्था और अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में शोषित वर्ग और पत्रकारों पर उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़े पर चुटकी लेते हुए आप नेता ने कहा कि जनसेवा की आड़ में राजनीतिक प्रदर्शन किए जा रहे हैं।इस अवसर पर पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव’ललई’, आप के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश यादव, अनुराग मिश्रा, डॉ. जलचंद चित्रवंशी, डॉ. श्रीनाथ प्रजापति, एडवोकेट सुरेन्द्र प्रजापति और जनार्दन प्रजापति सहित समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत फूल-माला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया













