Home पूर्वांचल Azamgarh News: कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों ने लगाई आस्था की डुबकी

Azamgarh News: कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों ने लगाई आस्था की डुबकी

0
🔊 खबर सुनें

प्रमुख स्थानों पर मनोरंजन से लेकर खानपान की सजी थीं दुकानें

दुर्वासा, अवंतिकापुर और भैरव धाम पर रही सर्वाधिक भीड़

आजमगढ़: नदी-सरोवरों के प्रति आज भी हमारी आस्था कितनी गहरी है, इसका प्रमाण शुक्रवार को मिला कार्तिक पूर्णिमा पर। कार्तिक पूर्णिमा पर विभिन्न नदी व सरोवरों में स्नान के लिए लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हल्की ठंड के बीच आधी रात के बाद ही स्नान का सिलसिला शुरू हुआ तो दोपहर बाद तक चलता रहा। लोगों ने स्नान-दान व दर्शन-पूजन के बाद मेले का आनंद उठाया। दुर्वासा, अवंतिकापुर और भैरव धाम पर सर्वाधिक भीड़ रही।
फूलपुर प्रतिनिधि के अनुसार-दुर्वाषा धाम स्थिति तमसा-मंजूषा नदियों के संगम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। उसके बाद मंदिरों में पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख संमृद्धि की कामना की। उसके बाद मेले में लोगों ने अपनी जरूरतों के हिसाब से खरीदारी किया। मेला परिसर में जरूरत के सामानों के साथ ही मनोरंज की भी व्यवस्था है। घरेलू समानों, खिलौने-गुब्बारे, चोटहिया जलेबी, कृषि यंत्र व श्रृंगार सामग्री की भी खरीददारी हुई।
रानी की सराय में अवंतिकापुरी धाम स्थित सरोवर में शुक्रवार को हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद मेले में खरीदारी की। साथ ही परंपरागत खिचडी़ दान भी लोगों ने किया। दो किमी परिधि में मेला लगा रहा। लोगों ने खरीदारी की, तो बच्चों ने झूले का आनंद लिया।
वहीं, इस बार मेले का आनंद उठाने के लिहाज से पहुंचे लोगों को भैरव धाम पर निराशा मिली। कारण कि कभी उसुरकुढ़वा ग्राम सभा में आने वाला धाम अब नगर पंचायत का हिस्सा हो गया है और उसका नाम भैरवदासनगर हो गया है। ऐसे में विस्तारीकरण के बाद यहां सुंदरीकरण कार्य शुरू होने से पर्याप्त जगह नहीं थी। रोज के दुकानदार ही अपनी दुकान लगाने पहुंचे थे, जबकि बाहर के दुकानदार और चरखी-झूला लगाने वाले नहीं आए।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews

रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews

📅 11 Sep 2026 शेयर
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews

जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews

📅 11 Sep 2026 शेयर
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews

ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews

📅 09 Sep 2026 शेयर
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद

Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद

📅 08 Sep 2026 शेयर
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |

खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |

📅 07 Sep 2026 शेयर
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews

खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews

📅 01 Sep 2026 शेयर
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

📅 10 Aug 2026 शेयर
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

📅 15 Jul 2026 शेयर
14 July 2026

14 July 2026

📅 14 Jul 2026 शेयर
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

📅 14 Jul 2026 शेयर
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

📅 13 Jul 2026 शेयर
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

📅 28 Jun 2026 शेयर
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

📅 06 Jun 2026 शेयर
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

📅 05 Jun 2026 शेयर
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

📅 25 May 2026 शेयर
🔍 कोई वीडियो नहीं मिला।

Previous articleAzamgarh News: कृषि राज्य मंत्री ने मंडी परिषद द्वारा निर्मित संपर्क मार्गों का लोकार्पण किया
Next articleझांसी के अस्पताल में आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की मौत, मिले एक्सपायर हो चुके अग्निशमन यंत्र
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।