Home जौनपुर Jaunpur News भारतीय किसान यूनियन ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर बदलापुर...

Jaunpur News भारतीय किसान यूनियन ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर बदलापुर तहसील में दिया धरना

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

भारतीय किसान यूनियन ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर बदलापुर तहसील में दिया धरना

यह भी पढ़ें: Jaunpur News जौनपुर: नीरव हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर बदलापुर पुलिस को मिली सफलता

बदलापुर (जौनपुर), आवाज़ न्यूज़ संवाददाता:
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बदलापुर तहसील परिसर में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन तहसील अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया, जिसमें गरीबों, किसानों और मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

प्रदर्शन के बाद यूनियन प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांगपत्र नायब तहसीलदार बृजेश सिंह को सौंपा।

किसान यूनियन की प्रमुख मांगें:

  1. विकासखंड महराजगंज के अंतर्गत हीरालाल यादव के घर से गद्दोपुर लिखिया नाले तक चकमार्ग का निर्माण कराया जाए।
  2. प्रत्येक ग्राम सभा में नियमित रूप से फॉगिंग कराई जाए ताकि मच्छर जनित बीमारियों से बचाव हो सके।
  3. प्राइवेट स्कूलों में हो रही मनमानी फीस वसूली पर रोक लगाई जाए।
  4. गरीब और पात्र व्यक्तियों का राशन कार्ड शीघ्रता से बनवाया जाए।
  5. किसानों का कर्ज माफ किया जाए ताकि वे आर्थिक संकट से उबर सकें।

धरने के दौरान बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे। मौके पर राम आसरे यादव, झलरी, सुगना, सुमित्रा, निर्मला, भुल्लुर, सालिक राम, संतोष और अरविंद समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News धर्मा मैरेज हाल का उद्घाटन विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने फीता काटकर नगर पंचायत चेयर मैन प्रतिनिधि बदलापुर वैभव सिंह सँग किया/
Next articleJaunpur News रिकाउंटिंग में फिर एक मत से सरिता सिंह विजयी, नीतू सिंह पक्ष असंतुष्ट
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।