Home जौनपुर Jaunpur News रिकाउंटिंग में फिर एक मत से सरिता सिंह विजयी, नीतू...

Jaunpur News रिकाउंटिंग में फिर एक मत से सरिता सिंह विजयी, नीतू सिंह पक्ष असंतुष्ट

0
🔊 खबर सुनें

 

जफराबाद (जौनपुर), आवाज़ न्यूज़ संवाददाता:
सिरकोनी ब्लॉक के कुद्दुपुर गांव स्थित वार्ड संख्या 54 में हुए पुनर्मतगणना में सरिता सिंह पत्नी अवधेश सिंह एक बार फिर से एक वोट के अंतर से विजयी घोषित हुईं। यह गणना एडीजे प्रथम न्यायालय के निर्देश पर मंगलवार को ब्लॉक परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई।

पुनर्मतगणना का परिणाम:
सरिता सिंह को 228 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी नीतू सिंह को 227 मत ही मिल सके। इससे पहले भी हुए चुनाव में सरिता एक मत से विजयी हुई थीं। मतगणना सुबह 10 बजे शुरू हुई और दोपहर 12:30 बजे तक पूरी कर ली गई। इस प्रक्रिया में उपजिलाधिकारी सदर संतबीर सिंह को मतगणना प्रभारी और जलालपुर बीडीओ को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया था।

नीतू सिंह पक्ष ने उठाए सवाल:
पुनर्मतगणना से नीतू सिंह के परिजन संतुष्ट नहीं हैं। उनके श्वसुर कमला प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया कि कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद अधिकारियों ने मतपेटी संख्या 8 की गणना नहीं कराई। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने बूथ संख्या 20, 21 और 22 की पूरी पुनर्मतगणना का आदेश दिया था, परन्तु केवल पेटी संख्या 7 तक ही गिनती की गई। इसी कारण पहले भी वे न्यायालय की शरण में गए थे।

ब्लॉक परिसर में मतगणना के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा ताकि प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो सके।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News भारतीय किसान यूनियन ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर बदलापुर तहसील में दिया धरना
Next articleGhazipur News गाजीपुर डबल मर्डर केस: 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, अवैध पिस्टल बरामद
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।