बदलापुर (जौनपुर), आवाज़ न्यूज़ संवाददाता:
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बदलापुर तहसील परिसर में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन तहसील अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया, जिसमें गरीबों, किसानों और मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
प्रदर्शन के बाद यूनियन प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांगपत्र नायब तहसीलदार बृजेश सिंह को सौंपा।
किसान यूनियन की प्रमुख मांगें:
- विकासखंड महराजगंज के अंतर्गत हीरालाल यादव के घर से गद्दोपुर लिखिया नाले तक चकमार्ग का निर्माण कराया जाए।
- प्रत्येक ग्राम सभा में नियमित रूप से फॉगिंग कराई जाए ताकि मच्छर जनित बीमारियों से बचाव हो सके।
- प्राइवेट स्कूलों में हो रही मनमानी फीस वसूली पर रोक लगाई जाए।
- गरीब और पात्र व्यक्तियों का राशन कार्ड शीघ्रता से बनवाया जाए।
- किसानों का कर्ज माफ किया जाए ताकि वे आर्थिक संकट से उबर सकें।
धरने के दौरान बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे। मौके पर राम आसरे यादव, झलरी, सुगना, सुमित्रा, निर्मला, भुल्लुर, सालिक राम, संतोष और अरविंद समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |


















