
जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी अरसिया बाजार परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चौकी प्रभारी मंजय यादव ने विधिवत ध्वजारोहण किया। राष्ट्रध्वज फहराए जाने के बाद पुलिसकर्मियों एवं उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।समारोह के दौरान चौकी परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।इस अवसर पर एसआई चंद्रमा पांडेय, चौकी के अन्य पुलिसकर्मी, ग्राम प्रधान मनोज यादव, समाजसेवी बिरेंद्र दुबे सहित क्षेत्र के कई सम्मानित लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम में देश के प्रति समर्पण, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट: चंद्रजीत यादव, आवाज़ न्यूज़

















