Home आवाज़ न्यूज़ इटावा: मां-बेटी की हत्या से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

इटावा: मां-बेटी की हत्या से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

इटावा के कोतवाली भरथना क्षेत्र के चन्देठी गांव में मां-बेटी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पिछले दो दिनों से मां-बेटी घर से बाहर नहीं निकली थीं, जिसके बाद आसपास के लोगों को शक हुआ। घर के अंदर जाकर देखने पर दोनों के शव पड़े मिले। मां पुष्पा का शव गैलरी में चारपाई पर और बेटी का शव आंगन में मिला। मौके से पुलिस को एक दरांती भी बरामद हुई है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि 15 अगस्त को ही दोनों की हत्या की गई होगी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने और आरोपी की तलाश में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच तेज कर दी गई है।

The post इटावा: मां-बेटी की हत्या से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News अरसिया बाजार पुलिस चौकी पर शान से लहराया तिरंगा
Next articleबरेली के सीबीगंज क्षेत्र में कुत्तों के झुंड ने छह साल की बच्ची पर किया हमला, हुई मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।