✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज़
स्थान : शाहगंज
*जौनपुर।* शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को चावल लदी एक ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे चावल और ट्रक के क्षतिग्रस्त होने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
ट्रक में आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
घटना के चलते अयोध्या मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।






