आवाज़ न्यूज़ | जौनपुर संवाददाता
जौनपुर के नगर पंचायत जफराबाद में स्थित सुलेमानी चौराहा, एक बार फिर विवाद और तनाव का केंद्र बन गया। गुरुवार देर शाम फल की दुकान पर मामूली कहासुनी देखते ही देखते दो समुदायों के बीच टकराव का रूप ले बैठी। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि सांप्रदायिक बवाल की आशंका बन गई थी, लेकिन पुलिस की तेज़ सक्रियता ने बड़ा हादसा होने से रोक दिया।
फलों की दुकान से शुरू हुआ विवाद, दो समुदाय आमने-सामने
सुलेमानी चौराहा पर स्थित राजेंद्र कुमार की फल की दुकान पर एक मुस्लिम युवक के साथ जूस और मूल्य को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और दोनों पक्षों ने फोन करके अपने-अपने समर्थकों को बुला लिया। कुछ ही देर में चौराहा पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए।
पुलिस की सक्रियता से टला सांप्रदायिक तनाव
हालात बेकाबू होते देख मौके पर चौकी इंचार्ज मनोज राय तत्काल पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए। हालात बिगड़ते देख थाना अध्यक्ष जयप्रकाश यादव को सूचना दी गई। वह भी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को हटाने के लिए मशक्कत की।
पुलिस ने घटनास्थल से चार लोगों को हिरासत में लिया और तनाव को बढ़ने से रोका। रातभर चौराहे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
चार लोगों को 10 लाख के मुचलके पर किया गया पाबंद
थाना अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने जानकारी दी कि दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लेकर 10 लाख रुपए के मुचलके पर पाबंद किया गया है। इसके साथ ही अन्य लोगों की पहचान की जा रही है, जिन्हें भी जल्द ही नोटिस भेजकर पाबंद किया जाएगा।
सुलेमानी चौराहा बना विवाद का अड्डा
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुलेमानी चौराहा पहले से ही संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। यहां अक्सर मारपीट और साम्प्रदायिक टकराव की स्थिति बनती रहती है। वक्फ बिल को लेकर पहले से ही प्रशासन अलर्ट पर था।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया















