Home आवाज़ न्यूज़ मिशन 2027: उत्तराखंड में सीएम धामी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार...

मिशन 2027: उत्तराखंड में सीएम धामी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी बीजेपी, हल्द्वानी कार्यसमिति में लिया गया संकल्प

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

उत्तराखंड में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अभी से अपनी रणनीतिक बिसात बिछानी शुरू कर दी है।हल्द्वानी में आयोजित बीजेपी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी ने यह साफ कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही लड़े जाएंगे।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की मौजूदगी में पार्टी ने एक अहम राजनीतिक प्रस्ताव पारित करते हुए देवभूमि में विकास, सुशासन, जनकल्याण और राज्य की सांस्कृतिक पहचान की रक्षा के एजेंडे पर लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी का जोरदार शंखनाद किया है।

यह भी पढ़ें: नितिन नबीन, सीएम धामी ने हल्द्वानी में विस्तारित राज्य कार्यसमिति की बैठक में भाग लिया

इस बैठक में स्पष्ट किया गया कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के विजनरी नेतृत्व में उत्तराखंड को एक विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ जनता के बीच जाएगी।

इस कार्यसमिति की बैठक में उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा को लेकर भी विशेष जोर दिया गया। पार्टी ने धामी सरकार द्वारा हाल ही में उठाए गए कई कड़े कदमों की जमकर सराहना की। इनमें विशेष रूप से राज्य में जबरन धर्मांतरण के खिलाफ बनाए गए सख्त कानून, अवैध अतिक्रमण पर हो रही कार्रवाई और ‘असंतुलित’ जनसांख्यिकीय बदलावों (डेमोग्राफिक चेंज) को रोकने के लिए उठाए गए कदमों को पूर्ण समर्थन दिया गया। बीजेपी नेताओं ने स्पष्ट किया कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरकार द्वारा उठाए जा रहे ये सभी सख्त कदम पूरी तरह से संविधान और कानून के दायरे में हैं।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जन कल्याण के प्रति जो प्रतिबद्धता दिखाई गई है, उससे जनता का भरोसा पार्टी पर और अधिक मजबूत हुआ है। उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने, महिलाओं के सशक्तीकरण, सैनिकों के सम्मान और बेहतर सड़क कनेक्टिविटी जैसे ऐतिहासिक कार्यों का भी प्रमुखता से जिक्र किया।

पार्टी का यह स्पष्ट मानना है कि उत्तराखंड केवल सत्ता हासिल करने का राज्य नहीं है, बल्कि यह बीजेपी की विचारधारा और ‘नेशन फर्स्ट’ (राष्ट्र प्रथम) की नीति को धरातल पर उतारने वाली एक वैचारिक भूमि है। राज्य सरकार के विकास कार्यों और जनता के अपार समर्थन के बलबूते बीजेपी ने 2027 के महासमर में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए अपनी जमीनी तैयारियों को बूथ स्तर तक तेज कर दिया है।

The post मिशन 2027: उत्तराखंड में सीएम धामी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी बीजेपी, हल्द्वानी कार्यसमिति में लिया गया संकल्प appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकरंजाकला बाजार में युवक को गोली मारने से सनसनी, सीने में लगी गोली; हमलावर फरार
Next articleपवन सिंह की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें: भरण-पोषण मामले में कोर्ट ने लगाया जुर्माना, पत्नी का 10 करोड़ की कमाई का दावा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।