Home जौनपुर Jaunpur news छोटी लाइन पर पुलिस की चेकिंग में पिस्टल और नौ...

Jaunpur news छोटी लाइन पर पुलिस की चेकिंग में पिस्टल और नौ कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

0
Jaunpur news छोटी लाइन पर पुलिस की चेकिंग में पिस्टल और नौ कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

शहाबुद्दीनपुर के पास कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, सैमसंग मोबाइल भी बरामद; आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

जौनपुर। शहर में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने छोटी लाइन क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध पिस्टल और नौ जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया है। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक नगर अनन्त चन्द्रशेखर के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी क्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सम्यक चौधरी के पर्यवेक्षण में 26 नवंबर को कोतवाली पुलिस की टीम छोटी लाइन स्थित शहाबुद्दीनपुर के पास चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस ने अंकित मौर्या पुत्र राकेश मौर्या निवासी सरोखनपुर, थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से .32 बोर की एक पिस्टल, 7.65 KF के नौ जिंदा कारतूस और सैमसंग कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद होने का दावा किया गया है।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर कोतवाली थाने में मुकदमा संख्या 295/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह, भंडारी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जयदीप, उपनिरीक्षक समाकान्त यादव, हेड कांस्टेबल समीम अख्तर, कांस्टेबल कुँवर अविनाश सिंह और कांस्टेबल जितेन्द्र चौरसिया शामिल रहे।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News बकरी चराने के विवाद में घायल व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज में मौत, परिजनों ने मारपीट तो पुलिस ने जहर खाने को बताया वजह
Next articleसंसद सत्र: लोकसभा 30 नवंबर, राज्यसभा 2 दिसंबर को फिर से शुरू होंगी; परिसीमन बिल का ज़िक्र नहीं
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here