Home राष्ट्रीय संसद सत्र: लोकसभा 30 नवंबर, राज्यसभा 2 दिसंबर को फिर से शुरू...

संसद सत्र: लोकसभा 30 नवंबर, राज्यसभा 2 दिसंबर को फिर से शुरू होंगी; परिसीमन बिल का ज़िक्र नहीं

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

सरकार द्वारा परिसीमन बिल को लाए जाने की चर्चाओं के बीच संसद का सत्र कुछ दिनों के लिए फिर से शुरू होने जा रहा है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया है कि सरकार ने जरूरी सरकारी कामकाज के लिए लोकसभा को 30 नवंबर और राज्यसभा को 2 दिसंबर को फिर से बुलाने का अनुरोध किया है। दोनों सदन 3 दिसंबर तक चल सकते हैं। संसद का मानसून सत्र का अभी तक अवसान नहीं हुआ है।
किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा, ‘सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति से अनुरोध किया है कि लोकसभा को सोमवार, 30 नवंबर 2026 और राज्यसभा को बुधवार, 2 दिसंबर 2026 को जरूरी सरकारी कामकाज के लिए फिर से बुलाया जाए। दोनों सदन 3 दिसंबर तक चल सकते हैं।’इससे पहले संसद का मानसून सत्र 100 से ज़्यादा दिनों से स्थगित है, लेकिन अब तक इसका अवसान नहीं किया गया है। अब दोनों सदनों को थोड़े समय के लिए फिर से बुलाया जा रहा है। संसद सत्र तब बुलाया जा रहा है जब हाल के दिनों में परिसीमन बिल को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। कई लोग अनुमान लगा रहे थे कि सरकार इस बिल को संसद में ला सकती है। लेकिन किरेन रिजिजू के बयान में परिसीमन बिल का कोई जिक्र नहीं किया गया है। उन्होंने सिर्फ जरूरी सरकारी कामकाज का जिक्र किया है।

स्रोत: SatyaHindi – Latest

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur news छोटी लाइन पर पुलिस की चेकिंग में पिस्टल और नौ कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
Next articleSP Manifesto 2027: पढ़ाई, दवाई और नौकरी का वादा! BJP को Akhilesh की चुनौती?
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here