Home जौनपुर *पटैला में दो दिनों से पड़ा है मृत गोवंश, दुर्गंध से संक्रामक...

*पटैला में दो दिनों से पड़ा है मृत गोवंश, दुर्गंध से संक्रामक बीमारियों का बढ़ा खतरा; जिम्मेदार बेखबर*

0
*पटैला में दो दिनों से पड़ा है मृत गोवंश, दुर्गंध से संक्रामक बीमारियों का बढ़ा खतरा; जिम्मेदार बेखबर*
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

खुटहन (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पटैला बाजार में प्रशासनिक लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ स्थित पुलिस बूथ के महज 50 मीटर पीछे एक पेड़ के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में एक आवारा गोवंश की मृत्यु हो गई है। पशु का शव खुले में पड़े हुए दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक इसका निस्तारण नहीं कराया गया है।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या की जानकारी होने के बावजूद न तो पटैला के ग्राम प्रधान ने इस पर कोई संज्ञान लिया और न ही किसी सफाई कर्मचारी ने मौके पर जाकर शव को दफनाने की जहमत उठाई। खुले आसमान के नीचे दो दिनों से शव पड़े रहने के कारण अब उसमें सड़न शुरू हो गई है, जिससे पूरे इलाके में तेज दुर्गंध फैल रही है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि जल्द ही मृत पशु को वहां से नहीं हटाया गया, तो कल से इस रास्ते से लोगों का आना-जाना पूरी तरह दुश्वार हो जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र में मच्छरों और मक्खियों के पनपने से विभिन्न संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी मंडराने लगा है।
इस मामले में जब प्रशासन का पक्ष जानने और त्वरित कार्रवाई के लिए खुटहन ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी (BDO) से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन उठाना तक मुनासिब नहीं समझा। कई बार कॉल किए जाने के बावजूद उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की इस उदासीनता को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर मृत पशु का निस्तारण कराने की मांग की है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articledharmendra kumar bind की खबर — 26 Nov 2026
Next articleJaunpur News संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट में गूंजा संविधान की प्रस्तावना का संकल्प, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here