Home जौनपुर Jaunpur News दादर पुल पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की...

Jaunpur News दादर पुल पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी बाल-बाल बचा

0
Jaunpur News दादर पुल पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी बाल-बाल बचा
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

वाहन से आगे निकलने की कोशिश में अनियंत्रित हुई बाइक, अज्ञात वाहन के नीचे आया युवक; चालक फरार

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के दादर पुल पर बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में 21 वर्षीय बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आगे चल रहे वाहन से पास लेने के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और चालक सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी दूर जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

मृतक की पहचान आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र स्थित मीर अहमदपुर शहजादा निवासी अतुल कुमार (21) पुत्र सत्यदेव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, अतुल शाहगंज नगर के एक निजी चिकित्सालय में कर्मचारी था। बुधवार सुबह वह अपने गांव के साथी आकाश पुत्र रत्नेश के साथ बाइक से कहीं जा रहा था।

इसी दौरान दादर पुल पर आगे चल रहे वाहन से पास लेने की कोशिश में बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। संतुलन बिगड़ने के कारण अतुल सामने से आ रहे अज्ञात वाहन के नीचे आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा आकाश उछलकर दूर जा गिरा और बाल-बाल बच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

फिलहाल पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous article*सांसद मनोज तिवारी का भव्य स्वागत, अलाव पर हुई राजनीतिक व विकासात्मक चर्चा*
Next article2047 तक भाजपा जाने वाली नहीं, सपा-कांग्रेस आने वाली नहीं : केशव प्रसाद मौर्य
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here