Home जौनपुर सरस्वती चिल्ड्रन एस एकेडमी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस,...

सरस्वती चिल्ड्रन एस एकेडमी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, चाचा नेहरू को किया गया नमन

0
सरस्वती चिल्ड्रन एस एकेडमी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, चाचा नेहरू को किया गया नमन
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

जौनपुर (खुटहन)। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर शनिवार, 14 नवंबर को पटैला रोड स्थित सरस्वती चिल्ड्रन एस एकेडमी, खुटहन में बाल दिवस का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र यादव द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य जितेंद्र यादव ने बच्चों और उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए पंडित नेहरू के जीवन और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चाचा नेहरू को बच्चों से बेहद लगाव था और वे बच्चों को ही देश का वास्तविक भविष्य मानते थे। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को उनके महान आदर्शों पर चलने, अनुशासन में रहने और मन लगाकर पढ़ाई करते हुए देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिला और बच्चों ने भी इस विशेष दिन का भरपूर आनंद उठाया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक प्रमोद विश्वकर्मा, मनीष चतुर्वेदी, मिथलेश यादव, ऋषभ यादव, संध्या सिंह, सुनीता शर्मा, पूनम प्रजापति, निकिता निषाद, निधि निषाद, नेहा अग्रहरि, ज्योति मौर्य, श्रेया मिश्रा और शिवांगी यादव सहित समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और समस्त बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें: खीरी के बेसिक स्कूलों में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleयूपी मतदाता सूची विवाद: 1.27 करोड़ ‘गायब’ हिंदू वोटरों पर घमासान, योगी के दावे पर कांग्रेस-सपा का पलटवार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here