Home जौनपुर खुटहन के त्रिकौलिया गांव में चोरों का तांडव: एक घर में लाखों...

खुटहन के त्रिकौलिया गांव में चोरों का तांडव: एक घर में लाखों की चोरी, दूसरे घर में ग्रामीणों ने खदेड़ा

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

जौनपुर। जिले के खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिकौलिया गांव में बीती रात बेखौफ चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने एक घर से नकदी व आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया, जबकि दूसरे घर में परिजनों के जाग जाने से बड़ी वारदात टल गई। एक ही रात दो घरों को निशाना बनाए जाने से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे से 2 बजे के बीच चोर त्रिकौलिया गांव निवासी जगत नारायण सिंह के घर में दाखिल हुए। चोरों ने घर में रखे नकद रुपये और चांदी की एक मोटी पायल पार कर दी। हालांकि, अभी तक कुल कितने रुपये की चोरी हुई है, इसका सटीक आंकड़ा नहीं मिल पाया है। परिजन चोरी गए सामान का आकलन करने में जुटे हैं।
इस वारदात के बाद चोरों ने गांव के ही भानु प्रताप सिंह के पुत्र मनोज कुमार सिंह के घर में भी सेंध लगाने का प्रयास किया। घर के अंदर आहट पाकर परिजन जाग गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए और चोरों को दौड़ा लिया। खुद को घिरता देख चोर बिना कुछ ले जाए मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद से ग्रामीणों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश है। गांव वालों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

वीडियो देखें

यह भी पढ़ें: Jaunpur News चंदवक के बलरामपुर गांव में चोरों का आतंक, एक ही रात तीन घरों को बनाया निशाना

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articledharmendra kumar की खबर — 13 Nov 2026
Next articleप्रवासी उत्तराखंड दिवस: सीएम धामी ने प्रवासियों को बताया ‘देवभूमि का सच्चा ब्रांड एंबेसडर’, दी शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here