Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जनसुनवाई में फरियादियों की शिकायतें सुन एसएसपी ने दिए त्वरित...

Jaunpur News जनसुनवाई में फरियादियों की शिकायतें सुन एसएसपी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्…

0
Jaunpur News जनसुनवाई में फरियादियों की शिकायतें सुन एसएसपी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्...
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

बोले—शिकायतों पर गंभीरता से हो कार्रवाई, लापरवाही मिलने पर नहीं बरती जाएगी ढिलाई

जौनपुर। पुलिस कार्यालय में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शिकायतों की गंभीरता के आधार पर निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में एसएसपी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए। प्रत्येक मामले में तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों को लंबित रखने या उनके निस्तारण में लापरवाही बरतने से बचें। पीड़ितों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें न्यायोचित सहायता उपलब्ध कराई जाए। एसएसपी ने शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर की तहसीलों से ग्राम पंचायतों तक मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती
Next articleJaunpur News जौनपुर में ‘क्रांति का बिगुल’ नाटक ने जगाया देशभक्ति का जज्बा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here