Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर: मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, आभूषण और दानपेटी उठा...

Jaunpur News जौनपुर: मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, आभूषण और दानपेटी उठा ले गए चोर

0
Jaunpur News जौनपुर: मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, आभूषण और दानपेटी उठा ले गए चोर
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

खेतासराय के गोरारी गांव स्थित रामजानकी मंदिर में वारदात, सीसीटीवी कैमरे की मेमोरी भी ले गए चोर

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के गोरारी गांव स्थित रामजानकी ठाकुरजी महाराज मंदिर में शनिवार रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंदिर का ताला तोड़कर चोर देवी प्रतिमाओं के आभूषण और नवरात्र के दौरान चढ़ाए गए चढ़ावे से भरी दानपेटी उठा ले गए। घटना के दौरान चोर गर्भगृह में लगा सीसीटीवी कैमरा भी उसकी मेमोरी सहित उखाड़ ले गए।

रविवार भोर में घटना की जानकारी होने पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। मंदिर में चोरी की खबर फैलते ही लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। सीसीटीवी कैमरे और उसकी मेमोरी गायब होने के कारण जांच में क्या जानकारी सामने आती है, यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News इंस्टाग्राम पर सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, युवती गिरफ…
Next articleजौनपुर पुलिस की अवैध सूदखोरी करने वालों को चेतावनी, शिकायत पर होगी कार्रवाई
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here