Home पूर्वांचल Azamgarh News आजमगढ़: मऊ डिपो की अनियंत्रत बस पलटी, महिला की मौत,...

Azamgarh News आजमगढ़: मऊ डिपो की अनियंत्रत बस पलटी, महिला की मौत, कई घायल

0
🔊 खबर सुनें

कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी हवाई अड्डा के पास हुई दुर्घटना

घायलो को मंडलीय अस्पताल में कराया गया भर्ती

आजमगढ़: जिले के कंधराुपर थाना क्षेत्र के मंदुरी हवाई अड्डा के पास शनिवार की शाम आयोध्या से मऊ जा रही मऊ डिपो की बस टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार एक महिला की मौत हो गई। महिला की पौत्री, दामाद, बस चालक, खलासी सहित 20 लोग घायल हो गए। मंडलीय अस्पताल में घायलो का उपचार चल रहा है। दुर्घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस भी पहुंची थी।
मऊ डिपो की बस यात्रियो को अयोध्या से लेकर मऊ की ओर जा रही थी। कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी हवाई अड्डा के पास अनियंत्रित होकर डिवाईडर पर चढ़ कर रोड़ के दूसरे लेन पर जा कर पलट गई। जिससे बस में सवार यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। बस के चालक परिचालक सहित 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल नौ यात्रियो को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। एक महिला की अस्पताल पहंुचने पर मौत हो गई। घायलो को अस्पताल पहुंचाने के लिए 10 एंबुलेंस को लगाया गया था। घायलो में आजगढ़ के साथ ही मऊ, गाजीपुर और गोरखपुर के लोग हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने पर सीओ सीटी गौरव शर्मा, कोतवाल शशिमौली पांडेय सहित बड़ी संख्या में पुलिस, एसीएमओ अरविंद चौधरी अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने घायलो को एंबुलेस ने निकाल कर इमरजेंसी में पहुंचाया। एक साथ घायलो के पहुंचने पर अफरा तफरी मच गई थी।
बस अनियंत्रित होकर पलटन से जनपद के मुबाकपुर कस्बा के मिल्लत नगर निवासी 60 वर्षीया समीना बनो पत्नी अंसार की मौत हो गई। इनकी पौत्री 17 वर्षीया शायरा बानो पुत्री एजाज अहमद, दामाद समसुद्दीन तीनो टांडा से घर लौट रहे थे। इसके साथ ही 45 वर्षीय संयज लाल निवासी धनेहुआ थाना जहानागंज, 33 वर्षीय अजीत सिंह निवासी धवरिया थाना कोपागंज जनपद मऊ घायल हो गए। आंबेडकर नगर के पूरा बाजार सीएचसी में तैनात सीएसओ 32 वर्षीया ममता यादव निवासी कोलबाजबहादुर नगर कोतवाली, परिचालक आशुतोष त्रिपाठी निवासी सरायकाइया थाना रामचंद्र मिशन जनपद शाहजहापुर, शैलेश यादव निवासी देवकली थाना सदर जनपद गाजीपुर, चालक रामू प्रसाद निवासी गोलाबाजार गोरखुपर, राजेश चौहान निवासी चलीसवा थाना मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ का मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleJaunpur News ट्रैक्टर से कुचलकर 4 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, चालक गिरफ्तार
Next articleAzamgarh News आजमगढ़: पैमाइश का पत्थर उखाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करें – डीएम
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।