🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ
भरथना (इटावा) से तत्काल प्रभाव से हुआ स्थानांतरण,
शाहगंज, जौनपुर। नगर पालिका परिषद शाहगंज में नए अधिशासी अधिकारी की तैनाती की गई है। उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास अनुभाग-4 की ओर से जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार रविन्द्र मोहन, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भरथना (इटावा) को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए शाहगंज नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी के पद पर तैनाती दी गई है।
शासन के इस आदेश के बाद अब नगर पालिका परिषद शाहगंज के प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी रविन्द्र मोहन संभालेंगे। उनके आगमन से नगर पालिका के विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।


















