Home जौनपुर Jaunpur News **रोडवेज कर्मचारियों ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन**

Jaunpur News **रोडवेज कर्मचारियों ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन**

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

शाहगंज, जौनपुर।रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत शुक्रवार को शाहगंज रोडवेज डिपो परिसर में कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए राज्य सरकार से उनके समाधान की मांग की। धरने की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष पीएल बोस तथा संचालन शाखा मंत्री विवेक कुमार सिंह ने किया। कर्मचारियों ने संविदा एवं आउटसोर्स कर्मियों की समस्याओं के निराकरण के लिए शासन से प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

धरने के दौरान चार सूत्रीय मांगें प्रमुखता से उठाई गईं। इनमें संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों के देय वेतन, आउटसोर्स कर्मियों के वेतन तथा प्रोत्साहन भत्तों की दरों का पुनरीक्षण कराने, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्पष्ट सेवा नियमावली बनाने, कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा दुर्घटना रहित पुरस्कार (नो एक्सीडेंट) का भुगतान करने की मांग शामिल रही। इस अवसर पर अमृत उके (उपाध्यक्ष एवं संविदा चालक), विश्वनाथ (उपाध्यक्ष), राकेश यादव (पूर्व अध्यक्ष), रामसूरत, रामकुमार यादव, विजय यादव, अरुण कुमार, सभाजीत, विनोद कुमार, राधेश्याम, दीपक, राकेश गुप्ता, शिवम सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News शाहगंज नगर पालिका को मिले नए अधिशासी अधिकारी, रविन्द्र मोहन ने संभाली जिम्मेदारी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here