Home जौनपुर Jaunpur News प्रेस-विज्ञप्ति

Jaunpur News प्रेस-विज्ञप्ति

0
Jaunpur News प्रेस-विज्ञप्ति
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

दिनांक- 15.11.2026
जफराबाद जनपद जौनपुर
थाना जफराबाद पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण, 02 अभियुक्त एवं 03 अभियुक्ताओं को किया गया गिरफ्तार, चोरी के शत-प्रतिशत 50,000 रुपये एवं 04 कूटरचित आधार कार्ड बरामद।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में थाना जफराबाद पुलिस टीम द्वारा बड़ी सफलता प्राप्त की गई।
थाना जफराबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0-294/2026, धारा 303(2), 317(2), 317(5), 337, 112(2), 3(5) बीएनएस से संबंधित चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों एवं 03 अभियुक्ताओं को सखोई तिराहा, बेलाव घाट से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की शत-प्रतिशत बरामदगी के रूप में कुल 50,000 रुपये नकद एवं 04 कूटरचित आधार कार्ड बरामद किए गए। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरणः-
अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि दिनांक 12.11.2026 को कबूलपुर बाजार स्थित बैंक के अंदर एक व्यक्ति के पास पहुँचकर निर्जला एवं रीता द्वारा चोरी की घटना कारित की गई थी। घटना के दौरान हम लोग बैंक के बाहर सड़क के दूसरी ओर खड़े होकर रेकी कर रहे थे। पुलिस की गाड़ी आते दिखाई देने पर हम लोग इशारे से उन्हें सतर्क कर देते थे, जिसके बाद वे वहाँ से हट जाते थे। घटना को अंजाम देने के बाद हम सभी अलग-अलग ऑटो से सुनील के घर सिंधौरा, वाराणसी चले गए थे। अभियुक्तों ने बताया कि हम लोगों के आने-जाने एवं घटना को अंजाम देने की पूरी व्यवस्था सुनील करता है। वह हम लोगों को ऑटो से शहर के नजदीक छोड़ देता है, जहाँ से हम लोग टोटो आदि में बैठकर शहर के अंदर भीड़भाड़ वाले स्थानों, जैसे मेला एवं बैंक आदि में पहुँचते हैं। वहाँ वृद्ध पुरुषों एवं महिलाओं, विशेषकर कीमती जेवरात पहने व्यक्तियों के पास जाकर उनके शरीर से सटकर तथा उनका ध्यान भटकाकर रुपये, जेवरात एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते हैं। इसके अतिरिक्त ऑटो में सफर करने वाले यात्रियों एवं राहगीर के रूप में चलने वाली वृद्ध महिलाओं तथा सोने की चेन एवं कीमती आभूषण पहनने वाली महिलाओं को भी निशाना बनाते हैं। उनका ध्यान भटकाकर आसपास भीड़ एकत्रित कर लेते हैं तथा इसी दौरान उनके आभूषण एवं पर्स में रखे रुपये चोरी कर मौके से फरार हो जाते हैं। अभियुक्तों ने बरामद फर्जी आधार कार्ड के संबंध में बताया कि पकड़े जाने पर हम लोग अपनी वास्तविक पहचान एवं पता नहीं बताते हैं। फर्जी आधार कार्ड के माध्यम से बैंक आदि में फर्जी खाते खुलवाते हैं तथा अपनी पहचान छिपाकर अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं।
अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम महिला एवं पुरुष मिलकर संगठित रूप से अलग-अलग तरीकों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों का ध्यान भटकाकर उनके कीमती सामान, जेवरात एवं रुपये चोरी करते हैं। पकड़े जाने की स्थिति में फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छिपाने का प्रयास करते हैं। इसके अतिरिक्त लोगों की सहानुभूति प्राप्त करने एवं संदेह से बचने के लिए अपने साथ छोटे बच्चों को भी रखते हैं। अभियुक्तों द्वारा जौनपुर, वाराणसी एवं आसपास के जनपदों में भी इसी प्रकार की घटनाओं को अंजाम देना बताया गया है, जिसके संबंध में अन्य घटनाओं एवं आपराधिक गतिविधियों की जानकारी एकत्रित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.सुनील कुमार पुत्र सुखराम निवासी मेघियापार थाना सिधौरा जनपद वाराणसी।
2.जितेन्द्र कुमार पुत्र दलसिंगार निवासी मरचवारे थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही।
3.संगीता पत्नी सुनील कुमार निवासी मेघियापार थाना सिन्धौरा जनपद वाराणसी।
4.रीता देवी पत्नी जितेन्द्र कुमार निवासी मरचवारे थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही।
5.निर्जला पत्नी निन्हे निवासी रामपुर थाना रामगंज जनपद अमेठी।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0-294/2026 धारा- 303(2), 317(2), 317(5), 337, 112(2), 3(5) बीएनएस थाना जफऱाबाद जौनुपर।
बरामदगी का विवरण-
अभियुक्तगण व अभियुक्तागण से के पास से चोरी किया गया कुल 50,000 रू0 नकद व 04 कूट रचित आधार कार्ड

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleOppo Reno 17 सीरीज 16 नवंबर को होगी लॉन्च, 200MP कैमरा और दमदार बैटरी से होगी लैस
Next articleJaunpur news: जफराबाद में चोरी के गिरोह का पर्दाफाश, दो पुरुषों समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार; 50 हजार रुपये और चार फर्जी आधार कार्ड बरामद
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here