Home जौनपुर Jaunpur News दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, पटाखे के धमाके से...

Jaunpur News दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, पटाखे के धमाके से 8 वर्षीय आभास की मौत

0
Jaunpur News दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, पटाखे के धमाके से 8 वर्षीय आभास की मौत
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

पटाखे के ऊपर गिलास रखकर जलाना पड़ा भारी, विस्फोट में पेट में धंसा नुकीला टुकड़ा; मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तोड़ा दम

जौनपुर। दीपावली की रात सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला गांव में एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। पटाखे के ऊपर गिलास रखकर जलाने के दौरान हुए विस्फोट में आठ वर्षीय मासूम आभास कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गया। गिलास का नुकीला टुकड़ा उसके पेट में जा धंसा। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान सोमवार रात उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें: Jaunpur news मंदिर से टकराई अनियंत्रित बाइक, युवक की मौत; 15 वर्षीय किशोर घायल

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात आभास घर के पास दीपावली के पटाखे जला रहा था। इसी दौरान खेल-खेल में उसने एक पटाखे के ऊपर गिलास रख दिया और उसमें आग लगा दी। पटाखे में तेज धमाका हुआ तो विस्फोट के दबाव से गिलास टूट गया। उसका एक नुकीला टुकड़ा सीधे मासूम के पेट में जा लगा। गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

धमाके की आवाज और बच्चे की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। आभास के दादा दुखी कश्यप उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। बताया जा रहा है कि बच्चे के अंदरूनी अंगों में गंभीर चोट आई थी और काफी खून बह चुका था। तमाम प्रयासों के बावजूद सोमवार रात उसने दम तोड़ दिया।

आभास की मौत से मां प्रतिभा कश्यप और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि आभास तीन भाइयों में से एक था। उसके पिता राजेश कश्यप का साया पहले ही परिवार से उठ चुका था। साधारण आर्थिक स्थिति वाले परिवार पर इस हादसे ने दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है।

यह घटना दीपावली पर पटाखे जलाते समय बरती जाने वाली लापरवाही के खतरनाक परिणामों की गंभीर चेतावनी है। पटाखों के ऊपर गिलास, डिब्बा या कोई अन्य वस्तु रखकर जलाना बेहद जोखिम भरा हो सकता है। बच्चों को पटाखे हमेशा बड़ों की निगरानी में, खुले और सुरक्षित स्थान पर ही जलाने चाहिए।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News यमद्वितीया पर जमैथा में उमड़ा आस्था का सैलाब, गोमती में डुबकी लगाकर श्रद्धालुओं ने किए माता अखंडो देवी के दर्शन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here